DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज मंडल में 9.98 लाख यात्रियों पर जुर्माना:68.35 करोड़ रुपये वसूले, अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक चला अभियान

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए सघन चेकिंग अभियानों में अब तक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। इस दौरान 9.98 लाख से अधिक यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल 68.35 करोड़ रुपये की वसूली हुई। प्रयागराज मण्डल के रेल प्रबन्धक रजनीश अग्रवाल और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक हरिमोहन की नेतृत्व में माघ मेला 2026 के दौरान चेकिंग अभियान को और तेज़ किया गया। इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुकिंग किए गए सामान के मामले प्रमुख रहे। चालू वर्ष के अप्रैल से जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, कुल 9,98,142 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया, जिसमें 4,63,432 बिना टिकट यात्रियों से 40.26 करोड़ रुपये और 5,07,141 अनियमित टिकट यात्रियों से 27.69 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 27,569 यात्रियों से बिना बुक किए गए सामान और गंदगी फैलाने के लिए 39.5 लाख रुपये जुर्माना लिया गया। जनवरी माह में चलाए गए चेकिंग अभियानों में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई। इस माह में 81,803 यात्रियों से कुल 5.43 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया, जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 107% अधिक था। प्रयागराज मण्डल ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और रेल यात्रा का अनुभव सुखद रहे।


https://ift.tt/6z2MSPB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *