DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन:16 फरवरी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक मात्र 21 घंटे में पहुंचाएगी ट्रेन

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने सूबेदारगंज से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के निकट चरलापल्ली और कानपुर से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें प्रयागराज क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की सुगम यात्रा प्रदान करेंगी।सूबेदारगंज-चरलापल्ली स्पेशल ट्रेन (04121) 26 फरवरी और 5 मार्च को दोपहर 3:50 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी। यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी होते हुए अगली रात 8:00 बजे चरलापल्ली पहुंचेगी। वहीं, चरलापल्ली-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन (04122) 28 फरवरी और 7 मार्च को सुबह 4:30 बजे चरलापल्ली से चलेगी और अगली सुबह 10:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।इसी तरह, कानपुर-सेंट्रल-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन (04151) 6 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे कानपुर से रवाना होगी।
यह सिराथू और भरवारी रुकते हुए शाम 4:40-4:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और अगली दोपहर 2:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक से प्रयागराज जंक्शन होते हुए कानपुर सेंट्रल तक चलने वाली ट्रेन (04152) 7 से 28 मार्च तक हर शनिवार शाम 5:15 बजे रवाना होगी। यह अगली दोपहर 12:40-12:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और दोपहर 3:45 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंच जाएगी।ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को तेज और सुविधाजनक विकल्प देंगी। मुंबई के लिए चलेगी स्पेशन ट्रेनें वहीं दूसरी ओर गर्मी की छुट्टियों में मुंबई जाने वालों के लिए प्रयागराज जंक्शन से स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है, जो मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक मात्र 21 घंटे से कम समय में पहुंचाएगी।ट्रेन नंबर 04101 हर सोमवार शाम 6 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी। यह मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण रुकते हुए अगली दोपहर 2:55 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन नंबर 04102 मंगलवार शाम 4:55 बजे लोकमान्य तिलक से चलेगी और अगली शाम 5 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। जाने में 20:55 घंटे लगेंगे, जबकि वापसी में 24:05 घंटे। इस समय अंतर पर सवाल उठे हैं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 24 कोच वाली इस ट्रेन में 9 स्लीपर, 8 सामान्य, 3 एसी थ्री, 2 एसएलआर और 1 एसी टू कोच होंगे। संचालन 16 फरवरी से 13 जुलाई तक प्रयागराज से और 17 फरवरी से 14 जुलाई तक लोकमान्य तिलक से होगा।


https://ift.tt/uZltCqi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *