प्रयागराज की रीलबाज खुशी ने यमुना पुल पर रील बनाई। फिर रेलिंग पर चढ़कर डांस स्टेप किए। इसके बाद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। रील वायरल हुई तो लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। पुलिस को टैगकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस एक्शन में आई तो खुशी ने एक और वीडियो जारी कर दिया। इसमें उन्होंने माफी मांगी। कहा- मैंने जो रील बनाई है। उसके लिए मैं अपने सभी फालोवर और यूपी पुलिस से माफी मांगती हूं। मैं अब ऐसी गलती कभी नहीं करूंगी। 3 तस्वीरें देखिए… यमुना पुल पर बनाई रील, रेलिंग पर डांस स्टेप किया
प्रयागराज में रहने वाली युवती का इंस्ट्राग्राम आइडी मौर्यवंशी खुशी के नाम से है। इसी पर वह स्टंट, डांसिंग वीडियो और रील शेयर करती है। 2 सप्ताह पहले खुशी ने एशिया के सबसे खूबसूरत ब्रिजों में शुमार नए यमुना पुल की केबल पर चढ़कर स्टंट करते हुए रील बनाई। इसके बाद पुल पर ही सड़क पर फिल्मी गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाया। इस दौरान वाहन संचालक रुक कर उसका डांस देखने लगे। पुल पर जाम की स्थिति भी बनी। रील बनाने के बाद खुशी ने उसे अपनी इंस्टा पर पोस्ट कर दिया। रील को तमाम लोगों ने सराहा। वहीं कई लोगों ने फटकार लगाई। साथ ही पुलिस से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस को खुशी की रील भेजी। इसके बाद पुलिस ने खुशी की तलाश शुरू की। इसकी जानकारी खुशी को हुई तो उसने इंस्टा पर गिड़गिड़ाते हुए वीडियो पोस्ट किया। हाथ जोड़कर माफी मांगी, कहा- गलती हो गई वीडियो में उसने माफी मांगी। कहा- हैलो फ्रेंड्स, मैं सभी दर्शकों से और यूपी पुलिस से माफी मांगती हूं। मैंने जो यमुना पुल पर चढ़कर जो वीडियो बनाया उसके लिए, डिवाइडर पर चढ़कर जो वीडियो बनाया उसके लिए और बीच रोड पर जो रील बनाई उसके लिए माफी मांगती हूं। मैं अब ऐसी गलती कभी नहीं करूंगी। प्लीज आप सभी मुझे क्षमा कर दीजिए। जो गलती मैंने की है। वह कभी नहीं करूंगी। मैं यह भी कहती हूं कि ऐसी गलती कोई भी न करे। प्लीज मुझे माफ कर दीजिए। DCP बोले- सड़कों पर रील बनाने वालों पर कार्रवाई होगी
खुशी के इंस्टा पर कई वीडियो हैं। इसमें वह कभी सड़क पर तो कभी डिवाइडर पर चढ़कर डांस करती हुई नजर आ रही है। पेट्रोल पंप पर भी डांस करने की उसने रील बनाई है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि नए यमुना पुल पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। युवती का वीडियो सामने आने के बाद एक टीम पुल पर तैनात की गई। इस प्रकार की रील बनाने की इजाजत नहीं है। स्टंट करने वाली युवती को तलाशा जा रहा है। …………………………. ये खबर भी पढ़िए- ’10 रुपए का बिस्कुट’ वाले यूट्यूबर जकाती मेरठ में अरेस्ट:बच्ची-महिला पर कमेंट कर फंसे; डेढ़ घंटे बाद जमानत, माफी मांगी मेरठ के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई। दरअसल, BJP नेता राहुल ठाकुर ने शादाब के एक वीडियो पर आपत्ति जताई थी। नाबालिग बच्चियों और महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। राहुल ठाकुर ने इंचौली थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बाल आयोग, महिला आयोग को भी शिकायत भेजी। पूरी खबर पढ़िए…
https://ift.tt/LKwlX7n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply