DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रभारी मंत्री सुरेश राही बाराबंकी पहुंचे:विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- जनता की तरक्की हमारी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं बाराबंकी जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही बुधवार को बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केंद्रीय बजट 2026 पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मंत्री ने बजट को विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला और लोक-कल्याणकारी बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मंत्री राही से बाराबंकी को मिलने वाले विशेष लाभ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट केवल एक जिले के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से किसानों को मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। बाराबंकी के विकास पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिला पहले से ही विकास और प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है। विपक्ष द्वारा बजट पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए सुरेश राही ने कहा कि बजट हमेशा किसानों और जनता के हित को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बजट केवल अपनी तिजोरियां भरने के लिए होता था। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष को यह इसलिए पसंद नहीं आ रहा क्योंकि अब जनता का पैसा सीधे उन तक पहुंच रहा है और आम आदमी सशक्त हो रहा है। मध्यम वर्ग और शिक्षा से संबंधित सवालों पर मंत्री ने बताया कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने सरकारी स्कूलों के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे मध्यम वर्ग को सीधा फायदा हो रहा है।


https://ift.tt/GukaWX1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *