DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की:शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर दिया जोर, कहा- यूपी पर विशेष महत्व दिया गया है

जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय बजट 2026-27 की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बजट को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला दूरदर्शी बताया। मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आमजन, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, नए रोजगार के अवसर सृजित करने और कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में उत्तर प्रदेश को विशेष महत्व दिया गया है। इसके तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था और युवाओं के लिए कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित प्रावधान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए रेलवे कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बजट में शामिल हैं। इन प्रावधानों से प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को गति मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह, शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह लोधी, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, पंकज चौहान, जितेंद्र दिवाकर और मीडिया प्रभारी अग्रिम जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार उपस्थित थे।


https://ift.tt/40TRItH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *