गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर में प्रथम आगमन को लेकर संगठन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस आगमन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और पार्षदों की संयुक्त तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही प्रदेश अध्यक्ष का चरणबद्ध स्वागत किया जाएगा। इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों और स्थानों पर स्वागत मंच लगाए जाएंगे। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया कि प्रथम आगमन के अवसर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दिए संगठनात्मक निर्देश तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और अनुशासन का प्रतीक होना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। 51 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम तय बैठक में तय किया गया कि महानगर क्षेत्र के लगभग 51 स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैसे ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महानगर की सीमा में प्रवेश करेंगे, विभिन्न बिंदुओं पर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसे पार्टी संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया गया। बैठक का संचालन और सहभागिता तैयारी बैठक का संचालन महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता और आभार महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने व्यक्त किया। बैठक में महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, वीरेंद्र पांडेय, रविन्द्र सिंह, मनोज निषाद सहित बड़ी संख्या में महानगर पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण और पार्षदगण मौजूद रहे।
https://ift.tt/HRBZVpM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply