DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतिबंधों से आहत ई रिक्शा चालक महापौर से मिले:मंडलायुक्त और एसएसपी के सामने चालकों की बात रखने का मिला आश्वासन

रामपथ पर लता चौक से टेढ़ीबाजार चौराहे तक ई रिक्शा पर लगे प्रतिबंध से नाराज लोगों ने आज महापौर महंत गिरीशपति तिवारी से मुलाकात की।चालकों ने महापौर के सामने अपनी पीड़ा रखी जिस पर महापौर ने कहा कि बन रही नीतियों में उनकी पीड़ा को सामने रखकर उस पर गंभीरता से विचार होगा। महापौर ने कहा कि इस संबंध में वे मडलायुक्त राजेश कुमार और एसएसपी डाक्टर ग्रौरव ग्रोवर का के सामने ई रिक्शा चालकों द्वारा बताए गए बिंदुओं को रखेगे।हमारा प्रयास है कि किसी को भी पीड़ा न हो। पर नीतियों का निर्माण अयोध्या और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए हो रहा है।जिसका पालन करना ही होगा। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारित हो रहा है।जिससे मनमानी पर अंकुश लगे और गलियों में बेवजह भीड़ न हो । पैदल गुजरने वाले लोगों को बेवजह परेशान न होना पड़े।


https://ift.tt/y8xDHpv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *