DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतापगढ़ में 18 केंद्रों पर सीटेट परीक्षा:सात और आठ फरवरी को होगी, 28 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रतापगढ़ जिले में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 7 और 8 फरवरी को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 28,391 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार सुबह 9 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्र सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में स्थापित किए गए हैं। परीक्षा दो स्तरों पर होगी: जूनियर स्तर (पेपर-2) की परीक्षा प्रथम पाली में हो रही है, जिसमें 17,698 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। वहीं, प्राइमरी स्तर (पेपर-1) की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी, जिसमें 10,693 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगम इंटरनेशनल स्कूल, डाल्फिन पब्लिक स्कूल, संस्कार ग्लोबल स्कूल और नागेश दत्त पब्लिक स्कूल लालगंज सहित कुल 18 विद्यालय शामिल हैं। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य बीके सोनी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है।


https://ift.tt/eiJxlRN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *