प्रतापगढ़ में नवाबगंज के जनवामऊ गांव के पास दुअर नाले में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव की पहचान शेखपुर हिसामपुर (माधवपुर) गांव निवासी मनोज पटेल (35) के रूप में हुई, जो लगभग एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गया था। मनोज पटेल करीब एक सप्ताह पूर्व अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दुअर नाले में एक क्षत-विक्षत शव तैरता देखा। उन्होंने तत्काल नवाबगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई, जिससे पता चला कि यह लापता मनोज पटेल का शव है। मनोज पटेल का खेत घटनास्थल के पास ही है। शव के ऊपर से पैंट खुला हुआ था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शौच के लिए दुअर नाले पर गया होगा। आशंका है कि गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक मनोज अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह पेशे से मजदूर था और बाहर भट्टे पर काम करता था। मृतक के पिता राधेश्याम की सूचना पर नवाबगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
https://ift.tt/BK7lcUP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply