प्रतापगढ़ में सुखपाल नगर तिराहे पर सोमवार करीब 12.30 बजे एक ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उसके पति विनय शुक्ला उर्फ पिंटू शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना प्रतापगढ़ जनपद के बनवीर कांछ क्षेत्र में हुई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देव चौराहा निवासी विनय शुक्ला अपनी पत्नी के साथ प्रतापगढ़ से दवा कराकर लालगंज लौट रहे थे। सुखपाल नगर तिराहे पर एक अंधा मोड़ होने के कारण बादशाहपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात प्रभारी पुष्पराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया और घायल पति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।
https://ift.tt/VxLvs3N
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply