DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतापगढ़ में चुनावी रंजिश में फायरिंग:तीन आरोपी गिरफ्तार, दो महीने से फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले दो महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, लगभग दो महीने पहले उदापुर गांव में दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश के चलते विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को जेठवारा पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उदापुर के पास से फरार चल रहे तीन आरोपियों विवेक सिंह, अल्फोज खान और मोहम्मद जफरुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इसी क्रम में, पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मांधाता थाना क्षेत्र के उसारापुर गांव में पीड़ित के घर के सामने दरवाजे पर खड़ी उसकी लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने रात में चोरी कर लिया था। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 4 फरवरी 2026 को रात करीब 8:30 बजे उसरापुर में एक घर के सामने से यह पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी की थी। वे इसे बेचने के लिए गजेहड़ी पुलिया से डांडी जाने वाले मार्ग पर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


https://ift.tt/2iLvu4C

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *