DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतापगढ़ में घना कोहरा, दृश्यता हुई कम:सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार, बढ़ी गलन

प्रतापगढ़ जिले में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे प्रमुख सड़कों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे और गलन के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के चलते रात के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में इस गिरावट से ठंड का असर और बढ़ गया, और लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे का असर बना रह सकता है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।


https://ift.tt/LEzcWnM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *