प्रतापगढ़ में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। घने कोहरे के कारण सुबह देर तक दृश्यता प्रभावित रही, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले, रविवार रात न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और सोमवार रात 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पश्चिमी सर्द हवाओं के लगातार चलने से जिले में गलन बढ़ गई है। मंगलवार को दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन शाम ढलते ही ठंड में इजाफा हुआ, जिससे बाजारों में सन्नाटा छा गया। बीते एक सप्ताह से प्रतापगढ़ में ठंड जनजीवन को प्रभावित कर रही है। धूप का असर कमजोर बना हुआ है, और पछुआ हवाएं गलन को लगातार बढ़ा रही हैं। रात के तापमान में गुरुवार से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देखें 3 तस्वीरें… सोमवार दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप निकलने से अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जबकि इससे पहले यह 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, धूप ढलते ही पछुआ हवाओं के साथ बर्फीली ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीणा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और लगातार चल रही पछुआ हवाओं के कारण ठंड का प्रभाव बढ़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक गलन और ठंड से राहत की संभावना कम है।
https://ift.tt/4GL81zM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply