प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ गांव में एक ग्राम प्रधान ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप है। यह घटना सोमवार सुबह हुई। जयसिंहगढ़ गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान खलील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनके बेटे और बहू ने गांव में वर्षों पहले बने एक पुराने शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया। जब खलील अहमद ने इस पर आपत्ति जताई, तो बेटे और बहू ने उनकी पत्नी जमातुल निशा के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि बेटे और बहू ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा दिखाई देने पर उनकी हत्या कर देंगे। इस घटना से भयभीत होकर ग्राम प्रधान ने कंधई थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने देर शाम खलील अहमद की तहरीर के आधार पर जयसिंहगढ़ गांव निवासी सबाहत हुसैन और उम्मतुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
https://ift.tt/omWuG7A
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply