DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतापगढ़ में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन:भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियों का आरोप, लखनऊ लाठीचार्ज की निंदा

प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज गुरुवार को पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से शुरू होकर कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने मनरेगा को गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीतियां अपना रही है। डॉ. त्रिपाठी ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की घटना को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानंद तिवारी और जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रतापगढ़ में आयोजित किया गया। उन्होंने दोहराया कि जिला कांग्रेस कमेटी मनरेगा से जुड़े अधिकारों की लड़ाई में प्रदेश नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है और जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। गौरतलब है कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 फरवरी 2026 को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और नुकीले बैरिकेटिंग के कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए थे।


https://ift.tt/rS8z0Mp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *