DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतापगढ़ में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश:तापमान गिरा, शीतलहर जैसी स्थिति; जनजीवन प्रभावित

प्रतापगढ़ में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 12 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन गई। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से दिन में ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश और तेज हवा के कारण लोग घरों और दुकानों में ही रहे। किसानों के लिए यह बारिश कुछ हद तक फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन खुले में काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।


https://ift.tt/wrqHzfK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *