जालौन में पेट्रोल पंप कर्मी बसंत कुमार पाल की मौत के मामले ने जिले में सनसनी फैला दी है। सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने कोंच नगर निवासी भाजपा नेत्री अंजू सिंह के पति पेट्रोल पंप संचालक एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह उर्फ एसएस ठाकुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की और अधीनस्थ अधिकारियों को निष्पक्ष व गहन विवेचना के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह को नदीगांव थाना क्षेत्र के सदूपुरा गांव के पास सड़क किनारे पानी भरी खंती में बसंत कुमार पाल का शव मिला था। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वही मृतक की पत्नी सुनीता देवी निवासी ग्राम हरदोई गूजर, थाना ऐट, जनपद जालौन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति बसंत कुमार पाल नदीगांव स्थित शिव शक्ति ऑटो फ्यूल पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। इस पंप की मालकिन अंजू सिंह हैं, जबकि संचालन उनके पति सुरेन्द्र सिंह उर्फ एसएस ठाकुर द्वारा किया जाता है। बसंत कुमार रोजाना अपने गांव से पंप पर काम करने आते-जाते थे। सुनीता देवी के अनुसार तीन-चार दिन पहले उनके पति का पंप संचालक सुरेन्द्र सिंह से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद की जानकारी बसंत कुमार ने घर आकर उन्हें और अपने भाई अशोक कुमार को दी थी। परिजनों ने इसे सामान्य विवाद मानते हुए उन्हें ड्यूटी पर जाने की सलाह दी। 29 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे बसंत कुमार मोटरसाइकिल से पंप के लिए निकले, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आता रहा। इसके बाद थाना ऐट में गुमशुदगी की सूचना दी गई, परंतु कोई सुराग नहीं लग सका।
https://ift.tt/Ltrl0cM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply