DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का निधन:2004 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक और पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का निधन हो गया है। उनके निधन से अमेठी के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। वेदांती ने 2004 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। 2004 के लोकसभा चुनाव में गौरीगंज के पूर्व भाजपा विधायक तेजभान सिंह ने वेदांती के प्रचार की कमान संभाली थी। वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद सिंह चौहान भी उनकी जनसभाओं में भाषण देते थे। तेजभान सिंह ने बताया कि उन्होंने 20 सितंबर को ही अयोध्या आश्रम में वेदांती से मुलाकात की थी। उन्होंने वेदांती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। कई नेताओं ने मौत पर शोक व्यक्त किया तेजभान सिंह ने याद करते हुए बताया कि अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान वेदांती खड़ाऊं पहनकर घर-घर जाकर लोगों से धर्म और राष्ट्र के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करते थे। गोविंद सिंह चौहान के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उन्हें संत मानकर पूजा करते थे और दक्षिणा भी देते थे। वेदांती राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भाजपा को सत्ता में लाने की बात कहते थे। वरिष्ठ भाजपा नेता केशव सिंह, एडवोकेट उमाशंकर पांडेय और दलजीत सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमेठी लोकसभा चुनाव 2004 के परिणामों के अनुसार, राम विलास वेदांती को 55,438 वोट मिले थे। इस चुनाव में राहुल गांधी ने 3,90,179 वोट प्राप्त किए थे, जबकि बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी को 99,326 वोट मिले थे। वेदांती तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें चुनाव में सफलता नहीं मिली थी। शुकुल बाजार कस्बे के निवासी और संघ के पुराने स्वयंसेवक जगदीश्वर बाजपेयी से राम विलास वेदांती का गहरा लगाव था। राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान वेदांती और जगदीश्वर बाजपेयी कई बार एक साथ जेल भी गए थे।


https://ift.tt/790zWas

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *