झांसी में डकैती एवं रंगदारी के मामले में आरोपी अनिल यादव उर्फ मामा गुरुवार को 8 घंटे की पुलिस रिमांड रहा। इस दौरान पुलिस उसे घर ले गई। जहां उसकी निशानदेही पर डकैती के 5 हजार रुपए बरामद की गई। शाम को उसे वापस जेल भेज दिया गया। पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव और अनिल यादव पर मोंठ थाने में डकैती एवं रंगदारी का केस दर्ज है। दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पूछताछ में अनिल ने बताया था कि प्रेमपाल पालीवाल से 32 हजार रुपए छीने थे। इसमें से कुछ रुपए पूर्व विधायक ने उनको दिए थे। रुपए बरामद करने के लिए पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मांगा था। 12 दिसंबर को सरेंडर किया था प्रेमपाल पालीवाल ने 20 नवंबर को मोंठ थाने में पूर्व विधायक, मामा और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती एवं रंगदारी के आरोप में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। 12 दिसंबर को अनिल यादव उर्फ मामा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पूर्व विधायक दीपनारायण ने भी कोर्ट में सरेंडर किया था। मोंठ थाना प्रभारी एवं विवेचक राजेश पाल ने एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अनिल यादव की दो दिन की पुलिस रिमांड मांगी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 8 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की थी। गुरुवार सुबह मोंठ पुलिस जिला कारागार पहुंची। यहां से अनिल यादव को पुलिस रिमांड पर लिया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे अखाड़ापुर स्थित घर ले गई। मोंठ थाना प्रभारी राजेश पाल का कहना है कि अनिल यादव की निशानदेही पर घर से डकैती के 5 हजार रुपए बरामद किए गए। शाम को अनिल को वापस जेल भेज दिया गया। अब पुलिस ने पूर्व विधायक दीपनारायण यादव को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
https://ift.tt/MbjcCBN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply