गोंडा के करनैलगंज में पूर्व विधायक स्व. अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की दूसरी पत्नी के बेटों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने को लेकर आज एक खुली बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक पूर्व विधायक के निधन के लगभग एक साल बाद हो रही है। यह बैठक कटरा शाहबाजपुर कंपोजिट विद्यालय में हो रही है, जो पूर्व विधायक के घर के पास स्थित है। लल्ला भैया की पहली पत्नी के बेटे कुंवर शारदेन मोहन और कुंवर वेंकटेश मोहन प्रताप सिंह, तथा दूसरी पत्नी मीनाक्षी सिंह के बेटे कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और कुंवर अज्येंन मोहन सिंह ने अपने समर्थकों को बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि परिवार रजिस्टर की नकल में लल्ला भैया की दूसरी पत्नी के दोनों बेटों, कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और कुंवर अज्येंन मोहन सिंह, का नाम दर्ज किया जाए या नहीं। इससे पहले 23 जनवरी को पूर्व विधायक की प्रथम पुण्यतिथि के कार्यक्रम में दूसरी पत्नी के बेटों को शामिल नहीं होने दिया गया था। पहली पत्नी के बेटों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से रोक दिया था। आज की इस खुली बैठक को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करनैलगंज कोतवाली पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। करनैलगंज ब्लॉक के अधिकारी भी इस बैठक में भाग लेंगे, जिनके द्वारा ही परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने का निर्णय लिया जाएगा। कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि उनके दोनों भाई लोगों को प्रलोभन दे रहे हैं, ताकि उनके पक्ष में कोई बात न कही जाए। इस पूरी खुली बैठक पर गोंडा जिले की नजर बनी हुई है, क्योंकि इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। कई बार रहे विधायक पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया कर्नलगंज विधानसभा से कई बार के विधायक रहे है। उन्होंने दो विवाह किए थे पहली पत्नी से उनके दो पुत्र कुंवर शारदेन मोहन और कुंवर वेंकटेश मोहन प्रताप सिंह और दूसरी पत्नी मीनाक्षी सिंह से भी दो पुत्र कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और कुंवर अजेंन मोहन सिंह हैं। 23 जनवरी 2025 को उनके निधन के बाद चारों बेटों ने मिलकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया था। बीते 23 जनवरी को जब कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह को प्रथम पुण्यतिथि में नहीं जाने दिया गया था। तो मीडिया से बयान देते हुए कहा था कि मैं डीएनए टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं मैं शेर का बेटा हूं और अकेला ही काफी हूं।
https://ift.tt/YeMK6BR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply