DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के फोटो वाले बैनर शहर में लगे:बुलंदशहर में अनिल सिसोदिया ने जताई आपत्ति, छवि खराब करने का आरोप

बुलंदशहर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया के फोटो वाले बैनर शहर में लगाए गए। अज्ञात लोगों द्वारा लगाए गए इन बैनरों पर अनिल सिसोदिया ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने का प्रयास बताया है। अनिल सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट किया कि जिन बैनरों में उनका फोटो इस्तेमाल किया गया है, उनमें दर्शाए गए व्यक्ति को वह व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते। उन्होंने यह भी कहा कि इन बैनरों से उनका कोई संबंध नहीं है और न ही उन्होंने इन्हें लगाने की अनुमति दी थी। सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आने और सिसोदिया की आपत्ति के बाद शहर से सभी संबंधित बैनर-पोस्टर हटा दिए गए। हालांकि, ये बैनर किसने और किस उद्देश्य से लगाए थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सिसोदिया ने इस पूरी घटना को अपनी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश करार दिया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा गर्म है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि बैनर लगाने वालों और उनकी मंशा का खुलासा हो सके। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


https://ift.tt/rp7xdye

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *