अलीगढ़ के बहुचर्चित बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पूजा शकुन और उनके पति अशोक पांडेय सहित दोनों शूटर फजल तथा आसिफ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। हत्याकांड के सभी आरोपी इस समय जेल में बंद हैं। इस मामले की चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। 26 सितंबर 2025 को हुई थी हत्या खैर के बाइक शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता 26 सितंबर की देर शाम अपने पिता नीरज गुप्ता और चचेरे भाई के साथ खेरेश्वर चौराहा पर बस का इंतज़ार कर रहे थे। तभी दो लोग बाइक से आए और अभिषेक को गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के तुरंत बाद अभिषेक के पिता ने पूजा शकुन पांडेय और उनके पति पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का हुआ खुलासा सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से पुलिस को पता चला कि यह हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी। पुलिस ने मुख्य शूटर मोहम्मद फजल को पकड़ा, जिसने कबूल किया कि उसे और साथी आसिफ को हत्या के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। उन्हें पहले 1 लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे। पूछताछ में शूटरों ने कहा कि पांडे दंपति ने उन्हें अभिषेक की तस्वीर दिखाकर हत्या के लिए कहा था। ब्लैकमेल करने लगी थी पूजा जांच में सामने आया कि पूजा अभिषेक को साथ रखने का दबाव बना रही थी। इसके अलावा वह शोरूम में पार्टनरशिप भी चाहती थी। अभिषेक ने पूजा के साथ रिश्ते की बात काे अश्वीकार कर दिया था। परिवार का आरोप है कि इसके बाद पूजा शकुन अभिषेक को ब्लैकमेल करने लगी थी। सबसे पहले पूजा के पति को किया था गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले 28 सितंबर को अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद 1 अक्टूबर मुख्य शूटर फजल और 3 अक्टूबर को दूसरे शूटर आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद पूजा शकुन पांडेय को 11 अक्टूबर को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने पूजा शकुन पर इनाम भी घोषित किया था। खारिज हो चुकी है जमानत दोनों शूटर फजल और आसिफ ने सबसे पहले जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में 33 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 28 गवाहों के बयान शामिल हैं। अशोक पर सात तो पूजा पर पांच मुकदमे अशोक पांडेय पर अलीगढ़ के गांधीपार्क, सिविल लाइंस और रोरावर थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, पूजा शकुन पांडेय पर रोरावर और गांधीपार्क थाने में पांच अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अलावा शूटर मोहम्मद फजल पर रोरावर थाने में आर्म्स एक्ट और दूसरे शूटर आसिफ पर रोरावर और देहलीगेट में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
https://ift.tt/3vdnyKC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply