एटा में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी गई। घटना उस समय हुई जब युवक खेत की ओर से घर लौट रहा था। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला जसरथपुर थाना क्षेत्र के फर्दपुरा गांव का है। घायल युवक की पहचान नीलेश पुत्र संतपाल के रूप में हुई है। नीलेश के अनुसार, रास्ते में उसे भूरे नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने घेर लिया और अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली उसके बाएं हाथ के पास लगी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टर शक्ति मीणा ने घायल की स्थिति गंभीर होने की पुष्टि की है। जसरथपुर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
https://ift.tt/CDwLTFh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply