DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पुरानी रंजिश में महिला और बेटे पर हमला:दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, दो गंभीर घायल; पुलिस ने केस दर्ज किया

उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित मंशाखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके बेटे पर हमला किया गया। इस मारपीट में महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता की शिकायत पर गंगाघाट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंशाखेड़ा निवासी दीदी पत्नी मैकू ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थीं। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मन्टानी, रोहित, छोटू (पुत्रगण गयाप्रसाद) और गया (पुत्र हरिलाल) पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। जब दीदी ने इसका विरोध किया और उन्हें गाली देने से मना किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि इसके बाद चारों आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से दीदी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दीदी को बचाने के लिए उनका बेटा जीतू मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने जीतू के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस हमले में दीदी और जीतू दोनों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गई थीं, जिन्हें परिजनों और ग्रामीणों की मदद से होश में लाया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला व उनके बेटे को उपचार के लिए भेजा। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


https://ift.tt/7zdIE2D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *