DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीस पार्टी ने मौलाना शमशाद आलम को बनाया बस्ती प्रभारी:राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की

संतकबीर नगर के खलीलाबाद में पीस पार्टी ने मंगलवार को अपने संगठन का विस्तार किया। इस दौरान मौलाना शमशाद आलम को बस्ती जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया। पार्टी ने विभिन्न जिलों और ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियां कीं। यह विशेष कार्यक्रम खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम धौरहरा स्थित राष्ट्रीय एकता भवन में आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता प्रदेश संगठन महासचिव आजम खान ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना था। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. अयूब ने कहा कि संगठन के विस्तार से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। डॉ. अयूब ने जोर दिया कि पीस पार्टी सभी वर्गों और समाज के हितों की बात करती है। पार्टी व संगठन को मजबूत करने का आह्वान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने बताया कि पार्टी की नीतियों से आकर्षित होकर अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा। प्रदेश संगठन महासचिव आजम खान ने भी पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। आजम खान ने बताया कि मौलाना शमशाद आलम को बस्ती जिला प्रभारी, साबिर उर्फ हरिहर को कुशीनगर जिला महासचिव, अशफाक को गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष, बिरेंद्र चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, नफीस को खलीलाबाद नगर उपाध्यक्ष, अमीर को युवा खलीलाबाद विधानसभा उपाध्यक्ष और अब्दुल करीम को खलीलाबाद नगर सचिव बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इस्लाम अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव अफरोज़ बादल, संत कबीर नगर के पंचराम चौहान (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा), ज्ञानधार चौहान, मौलाना कलीमुल्लाह, राष्ट्रीय सचिव मौलाना जमाल नासिर क़ासमी, यासिर निजाम, ओबैदुन्नबी, मिनहाज मलिक, मुश्ताक अहमद उर्फ मुन्ना खान, परवेज कौसर, फखरे आलम उर्फ सनी और मोहम्मद अकरम सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/dfY5G3Q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *