DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीलीभीत से दो नाबालिग सहेलियां लापता:परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग सहेलियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। 12 दिसंबर को घर से निकली दोनों किशोरियां देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे एक किशोरी घर से बाहर निकली थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसी समय उसकी एक सहेली भी अपने घर से गायब है। दोनों परिवारों के संपर्क में आने पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों किशोरियां एक साथ लापता हुई हैं। काफी प्रयासों के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने गजरौला थाने में सूचना दी। पुलिस ने एक किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थानाध्यक्ष गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। गांव से एक साथ दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने से क्षेत्र में चिंता और भय का माहौल है। वहीं, दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।


https://ift.tt/gJG8hji

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *