DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीलीभीत में सड़क पर गोवंश के अवशेष मिले:पिपरिया-सुआबोझ मार्ग पर मिले, बजरंग दल ने आंदोलन की चेतावनी दी

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पिपरिया दुलई-सुआबोझ मार्ग पर गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि हिंदू संगठनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार देर रात पिपरिया-सुआबोझ मार्ग पर एक खेत के किनारे प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल और गौ रक्षा दल के जिला प्रमुख ठाकुर शिवम सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। संगठन ने आरोप लगाया है कि असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मीडिया से बात करते हुए ठाकुर शिवम सिंह भदौरिया ने गौवंश वध की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की बात कही। उन्होंने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपकर मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में गौ-तस्करी व वध पर रोक लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने पर संगठन बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। कोतवाली प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत मिल गई है और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया, “मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”


https://ift.tt/xgRUvK1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *