पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आदेश पर, जहानाबाद पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है। बरेली जिले के कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बिजोरिया निवासी अनामिका देवी (पुत्री महेंद्र पाल) ने जहानाबाद थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अनामिका का विवाह 2 फरवरी 2023 को जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हर्चुइयां निवासी प्रतिपाल से हुआ था। शादी के बाद से करते थे प्रताड़ित विवाहिता ने बताया कि शादी के तुरंत बाद से ही उसके पति प्रतिपाल, सास सावित्री देवी, ससुर गोविंद राम, और दो ननद सुष्मिता व अस्मिता दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। जब वह दहेज नहीं दे पाई, तो ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ लगातार मारपीट करते थे। अनामिका ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जलाकर हत्या करने का कई बार प्रयास किया। उनका यह भी कहना है कि ससुराल पक्ष लगातार उससे दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीटकर घर से निकाल दिया था शिकायत में बताया गया है कि हाल ही में, 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे, दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह मारा-पीटा और घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने उसे धमकी भी दी कि यदि वह दहेज नहीं लाती है तो उसके पति की दूसरी शादी कर दी जाएगी। पीड़िता अनामिका देवी ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा था। एसपी के आदेश पर, जहानाबाद थाने में पति प्रतिपाल समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/Y4LMQim
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply