पीलीभीत के गजरौला कला थाना क्षेत्र के चुड़ैला बंजरिया गांव में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने सरेआम ईंट-पत्थर फेंककर हमला किया। जिसका वीडियो सामने आया है। यह विवाद पहले से चले आ रहे एक मसले से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मंदिर में ढोल बजने को लेकर हुई थी। दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागते और छिपते नजर आ रहे हैं। हमलावर लगातार पत्थरबाजी कर रहा था, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पीड़ित पक्ष के राजेंद्र कुमार, निवासी बंजरिया चुड़ैला, ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव का युवक वीर सिंह शराब पीने का आदी है और नशे में अक्सर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। सोमवार को जब राजेंद्र कुमार ने वीर सिंह को ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना के बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गांव में शांति और व्यवस्था बनी रहे। गजरौला थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद, दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/IMgCF9j
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply