पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। यह घटना घुघंचाई पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की पत्नी और दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्राम खमरिया पट्टी निवासी धनीराम (35) अपनी पत्नी मोरकली और आठ वर्षीय पुत्री आराध्या तथा पांच वर्षीय पुत्री ममता के साथ बंडा थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। धनीराम जैसे ही अपनी बाइक लेकर घुघंचाई पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धनीराम को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी मोरकली और दोनों बेटियों का उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर पर परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप चालक तेज गति में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
https://ift.tt/y8eAluS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply