DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीलीभीत में दीवार पर मिट्टी डालने पर महिलाओं में मारपीट,VIDEO:टंडोला में हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच

पीलीभीत में पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के टंडोला गांव में दीवार पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दोनों पक्षों ने पूरनपुर कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हनीफ ने अपनी दीवार की सुरक्षा के लिए उससे सटाकर मिट्टी चढ़ा दी थी। इसी बात पर निजामुद्दीन और सिराजुद्दीन के घर की महिलाओं ने आपत्ति जताई। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और जमकर मारपीट की। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और किसी तरह विवाद को शांत कराया। घटना के समय किसी ग्रामीण ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरनपुर कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से मारपीट की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।


https://ift.tt/joLs2Q0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *