DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीलीभीत में चाचा ने ढाई साल बच्ची से दुष्कर्म किया:हालत गंभीर, फांसी लगाकर की आत्महत्या; कमरे में म्यूजिक सिस्टम बजाया

पीलीभीत में चाचा ने अपनी ढाई साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें बाहर न जाए। इसके लिए आरोपी ने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। वहीं घटना के 1 घंटे बाद युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला दियोरिया कला थाना क्षेत्र के कटाया गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, कटाया निवासी राजेंद्र उर्फ नन्नू (25) ने घर में अकेला पाकर अपनी ढाई साल की भतीजी को कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें बाहर न जाए, इसके लिए आरोपी ने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजा दिया था। काफी देर तक तेज संगीत और फिर बच्ची की सिसकियां सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। जहां उन्होंने बच्ची को रोते हुए पाया। घटना का पता चलते ही आरोपी राजेंद्र उर्फ नन्नू मौके से फरार हो गया।

वहीं पुलिस और ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के डर से उसने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वहीं दुष्कर्म का शिकार हुई ढाई साल की मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मासूम बच्ची का इलाज जारी है। सीओ प्रगति सिंह ने बताया- पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।


https://ift.tt/4db1xln

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *