DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीएम के आने से पहले व्यापारियों का बड़ा ऐलान:लखनऊ में दुकान करेंगे बंद, नगर निगम का होगा घेराव, बोले ट्रेड लाइसेंस शुल्क की बढ़ाई दर वापस हो

लखनऊ में 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले व्यापारियों ने बड़ा ऐलान किया है। नगर निगम की तरफ से लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का फैसला करने पर व्यापारी बिफर गए हैं। इसके बाद उन्होंने मेयर सुषमा खर्कवाल को ज्ञापन सौंप कर नगर निगम का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस दौरान शहर के सभी व्यापारी संगठन एक साथ आ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर नगर निगम अपना फैसला वापस नहीं लेता है तो पीएम नरेन्द्र मोदी के शहर में आने पर व्यापारी अपनी दुकान बंद रखेंगे। ताकि पीएम भी जाने की यहां के अधिकारी क्या कर रहे हैं। नगर निगम ने खुद का ही फैसला पलटा तो शुरू हुआ विरोध जिम, ब्यूटी पार्लर, जूलरी शोरूम समेत 21 तरह ट्रेड के लिए लाइसेंस शुल्क दोगुना करने का फैसला करने के बाद बीते साल नगर निगम ने इसे वापस ले लिया था। लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने मेयर सुषमा खर्कवाल से शुक्रवार को मुलाकात किया। उन्होंने कहा कि मेयर की याद दिलाया कि पिछले वर्ष जब नगर-निगम के द्वारा लाइसेंस शुल्क लगाने का प्रस्ताव लाया था। तब रक्षा मंत्री सांसद राजनाथ सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के हस्तक्षेप के बाद प्रस्ताव वापस लिया गया था। 13 सितम्बर, 2024 को नगर निगम की कार्यकारिणी में भी पारित किया गया था। महापौर से कोई आश्वासन न होने के बाद लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र और चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि नगर-निगम मुख्यालय लालबाग में सुबह 12 बजे लखनऊ व्यापार मण्डल का विशाल धरना प्रदर्शन होगा। मेयर बोली अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि सुषमा खर्कवाल से टीम के साथ में मिला। उन्होंने बताया कि मामले में अब विरोध किया जाएगा। साथ ही इस फैसले को लागू नहीं होने दिया जाएगा। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ की जनता मेरा परिवार है। उनके खिलाफ कोई भी फैसला नहीं होगा। मामले में अधिकारियों से बात की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ है?


https://ift.tt/rLcFEfl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *