DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीएनबी पर 48 लाख का सोना हड़पने का आरोप:चार लॉकर तोड़कर गायब किये जेवर, कोर्ट के आदेश पर FIR

लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग ने पंजाब नेशनल बैंक की ठाकुरगंज शाखा के पूर्व ब्रांच मैनेजर पर चार लॉकर तोड़कर करीब 48 लाख रुपए के सोने के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है लंबे समय तक बैंक नहीं आए। इस दौरान उनके लॉकर तोड़कर सारे कीमती जेवर गायब कर दिए गए। पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गढ़ी पीर खां निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी राम प्यारे श्रीवास्तव ने बताया उनका पीएनबी ठाकुरगंज शाखा में खाता है। उन्होंने 20 अक्तूबर 1987 से बैंक में चार लॉकर ले रखे थे। जिनमें उन्होंने करीब 48 लाख रुपए के जेवर रखे थे। नौकरी में व्यस्त रहने के चलते वह लंबे समय तक लॉकर की जानकारी नहीं ले सके। पीड़ित ने बताया कि 21 जून 2024 को जब वह जेवर निकालने बैंक पहुंचे। तो ब्रांच मैनेजर ने उन्हें बताया कि उनके सभी जेवर गायब हैं और लॉकर किसी अन्य व्यक्ति को अलॉट कर दिए गए हैं। यह सुनते ही वह सदमे में आ गए और रो पड़े। इसके बाद उन्होंने बैंक को लिखित शिकायत देकर घर लौट गए। 55 हजार देकर मामला दबाने का आरोप राम प्यारे का आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय जबरन उनके दूसरे खाते में लॉकर शुल्क के नाम पर मात्र 55 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जानकारी होने पर जब उन्होंने विरोध किया, तो तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने धर्म-कर्म करने और अधिकारियों-कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई न होने की बात कही। पीड़ित का यह भी कहना है कि विरोध करने पर उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी गई। परेशान होकर उन्होंने 7 जुलाई 2025 को ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। पुलिस जांच में जुटी इंस्पेक्टर ओमबीर चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित से बयान और लॉकर से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। वहीं मामले में संबंधित बैंक मैनेजर से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।


https://ift.tt/zkjc8Zx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *