DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पिता ने दुष्कर्म की FIR कराई, बेटी बोली- झूठा केस:जालौन में वीडियो बनाकर कहा- मैं बालिग हूं, जो भी हुआ..मेरी मर्जी से हुआ

जालौन में एक लड़की के पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म की एक FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया। मामले में नया मोड़ तब आया, जब देर रात लड़की ने एक वीडियो बनाकर कहा- रेप केस झूठा है। मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। जो भी हुआ मेरी मर्जी से हुआ। मेरे घर वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस बीच लड़की के 2 आधार कार्ड भी सामने आए हैं। इसमें एक में उसकी उम्र 21 और दूसरे में 17 साल लिखी है। इस बीच पुलिस ने लड़की को भी हिरासत में ले लिया है। आज न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दोनों के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद लड़की के वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… एट कोतवाली के एक गांव की रहने वाली एक लड़की के पिता ने 5 फरवरी को एक FIR दर्ज कराई। FIR में बताया कि उनकी बेटी के साथ उमरारखेड़ा के रहने वाले सचिन चौधरी ने दुष्कर्म किया है और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। पिता ने बताया कि 4 फरवरी को वो लोग गांव गए हुए थे। घर में उनकी बेटी अकेली थी। वह BA फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। वह सुबह लाइब्रेरी पढ़ने के लिए जाती है। उसी दौरान सचिन उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर पूरी वारदात बताई। 5 पॉइंट में पढ़िए पिता ने FIR में क्या कहा- लड़की के पिता ने पुलिस से कहा- मेरी शिकायत दर्ज की जाए और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सचिन कुमार जैसे लोग भविष्य में किसी और के साथ ऐसी घटना न कर सकें। 3 पॉइंट में पढ़िए वीडियो में लड़की ने क्या कहा- लड़की ने FIR दर्ज होने के बाद एक वीडियो बनाया। इसमें लड़की ने पूरे मामले को झूठा बताया। इस मामले में जालौन के एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि लड़की के बयान कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, जन्म प्रमाण पत्र को लेकर भी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
——————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- कोई मुल्ला‑मौलाना नहीं, योगी सरकार फैसला करेगी’:फिल्म ‘कल्कि संभल’ के प्रोड्यूसर बोले- सांसद बर्क के पिता दंगाइयों की भाषा बोल रहे फिल्म ‘कल्कि संभल’ की शूटिंग नहीं होने देने की धमकी के बाद फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा- फिल्म की शूटिंग होगी या नहीं, यह फैसला योगी सरकार लेगी। कोई मुल्ला या मौलाना इस पर निर्णय नहीं देगा। दरअसल, यह फिल्म संभल के 1978 के दंगों और 24 नवंबर 2024 की हिंसा पर आधारित है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/6hjDBOX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *