DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पालिकाध्यक्ष ने गोला खेल महोत्सव प्रभारियों को सम्मानित किया:लखीमपुर-खीरी में सफल आयोजन में योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट

नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित चौदह दिवसीय गोला खेल महोत्सव के सफल आयोजन में योगदान देने वाले खेल प्रभारियों और सहप्रभारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शनिवार शाम नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने सभी प्रभारियों को स्मृति चिन्ह उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक हैं। खेल स्वास्थ्य सुधारते हैं, तनाव कम करते हैं, एकाग्रता बढ़ाते हैं और टीमवर्क व अनुशासन की भावना विकसित करते हैं, जिससे व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व निखरता है। खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ की एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इसे सफल बनाने में सभी खेल प्रभारियों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए वे सभी बधाई के भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। पात्र हैं। सम्मानित होने वालों में खेल प्रभारी गोपाल सक्सेना, ऋषिकेश पाण्डेय, कुलदीप वर्मा, राजर्षि शुक्ला, प्रियम शुक्ला, राजकुमार बाथम, पंकज वर्मा, निशांत वर्मा, संतोष मौर्य, निपेन्द्र राज, वीरेन्द्र भारद्वाज, जगवीर यादव, रोली त्रिपाठी, चित्रा त्रिपाठी, मकसूद अली, पुनीत गुप्ता, कपिल वर्मा, मोहित अवस्थी, संजीव दीक्षित, विमलेश वर्मा और शत्रोहन मिश्रा सहित अन्य शामिल थे।


https://ift.tt/tjSF2HR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *