DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पार्कों के सुंदरीकरण में लापरवाही पर स्मार्ट सिटी सख्त:दो कार्यदायी संस्थाओं पर लगाया 40 हजार का जुर्माना, ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र के पार्कों के सुंदरीकरण में लापरवाही बरतने पर वाराणसी स्मार्ट सिटी ने दो कार्यदायी संस्थाओं पर कुल 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। कार्य में लापरवाही बरतने और धीरे काम होने पर नोटिस दी है। इसके अलावा मानकों के अनुरूप कार्य न करने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी है। बता दें कि स्मार्ट सिटी शहर के विभिन्न पार्कों में पुनर्विकास और सुंदरीकरण का कार्य करवा रहा है। जिसे मेसर्स बजरंगबली एंटरप्राइजेज​ और लखनऊ की फर्म मेसर्स ईकोटोन सॉल्यूशंस काम करवा रही है। इनके कार्य की शिकायत के बीच चीफ इंजिनियर ने कार्य का निरीक्षण किया था। जिसके बाद यह निर्णय लिया है। दो फर्मों पर लगा कुल 40 हजार का जुर्माना स्मार्ट सिटी के चीफ इंजिनियर अमरेंद्र तिवारी ने बताया – अशोक विहार, संजय नगर सहित शहर के विभिन्न पार्कों के पुनर्विकास के लिए स्मार्ट सिटी ने मई 2025 में मेसर्स बजरंगबली एंटरप्राइजेज​ से अनुबंध किया था। इस फर्म को फरवरी 2026 तक कार्य पूर्ण करना है। लेकिन कार्य की रफ्तार बहुत धीरी है। इसे देखते हुए फर्म पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए तत्काल मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ की कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना चीफ इंजिनियर ने बताया – लखनऊ की फर्म मेसर्स ईकोटोन सॉल्यूशंस पर विभाग सख्त हुआ है। इस फर्म को भगवान दास, सिंधु नगर और छेदी लाल जैसे इलाकों के पार्कों का कायाकल्प जनवरी 2026 तक ही पूरा करना था लेकिन डेडलाइन बीतने के बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा लटका हुआ है। कार्य की गुणवत्ता और मानकों में कमी को देखते हुए फर्म पर 25 हजार रुपये का भारी अर्थदंड लगाया है। फर्म होगी ब्लैक लिस्ट कार्यों की सुस्त प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चीफ इंजिनियर ने बताया – तय समय सीमा के अंदर काम पूरा न होने पर अब किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। अगर काम तय समय पर पूरा नहीं हुआ तो फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ-साथ अनुबंध की अन्य कठोर शर्तों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने संबंधित अभियंताओं को भी निर्देश दिया है कि वे मौके पर रहकर बचे हुए काम को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना सुनिश्चित करें ताकि जनता को इन सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।


https://ift.tt/YC0AVs5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *