पानीपत के सनौली रोड स्थित तामशाबाद टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने को लेकर दबंगों ने खूनी खेल खेलने की कोशिश की। टोल टैक्स देने के बजाय कार सवार युवकों ने शिफ्ट इंचार्ज पर पिस्टल तान दी। हालांकि, कर्मचारी की बहादुरी और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। टोल कर्मियों ने एक आरोपी को पिस्टल सहित दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के मनिहारान गांव निवासी समीर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध 1 देसी पिस्तौल व 2 रौंद बरामद किए है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी समीर को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार उसके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने और अवैध हथियार कहां से लेकर आया, इसका पता आरोपियों को काबू करने का प्रयास करेगी। यह है पूरी घटना शिकायतकर्ता साहिल त्यागी, जो तम्शाबाद टोल पर शिफ्ट इंचार्ज के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि 03 फरवरी 2026 को एक कार (नंबर UP-38-AF-7397) टोल बूथ पर पहुंची। जब साहिल ने कार चालक से टोल देने को कहा, तो उसने बदतमीजी शुरू कर दी। देखते ही देखते कार के अंदर बैठे चार युवकों में से एक ने पिस्टल निकाली और साहिल पर तान दी। दिखाई बहादुरी: पिस्टल छीनी, अपहरण की कोशिश नाकाम पिस्टल देख साहिल तुरंत बचाव में गाड़ी के पास नीचे की ओर झुके और फुर्ती दिखाते हुए आरोपी के हाथ से पिस्टल छीन ली। खुद को घिरता देख आरोपियों ने साहिल को जबरन गाड़ी के अंदर खींचने और अपहरण करने का प्रयास किया। इसी बीच साहिल का शोर सुनकर टोल का अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया। टोल स्टाफ को आता देख आरोपी घबरा गए और भागने लगे। भागते समय कर्मचारियों ने एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। CCTV में कैद हुई वारदात टोल मैनेजर कुलदीप ने बताया कि पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम को पकड़ा गया युवक और छीनी गई पिस्टल सौंप दी गई है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
https://ift.tt/BfrsaW1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply