DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पहाड़्रों पर बर्फबारी से रामपुर में बढ़ी गलन:न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, अगले कुछ दिनों पर बरकरार रहेगी ठंड

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखने लगा है। रामपुर में मौसम साफ होने के बावजूद गलन बढ़ गई है, जिससे सुबह-शाम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज रामपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप अधिक रहता है। काम पर निकलने वाले मजदूर, राहगीर, ई-रिक्शा चालक और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें ठिठुरन के बीच अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। शहर के चौराहों, तिराहों और बाजारों में लोगों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। हाईवे पर भी बसों और अन्य वाहनों का संचालन सुचारु रूप से जारी है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन सुबह और शाम की गलन हड्डियों तक चुभती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गलन का असर इसी तरह बना रह सकता है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


https://ift.tt/UShNxKf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *