कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को एक मुस्लिम युवक के द्वारा उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में उसकी शादी तय होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस की टीमें अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। घाटमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब वह 16 वर्ष की थी, तभी गांव निवासी आमिर जैदी पुत्र हैदर अली ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके निजी वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। बदनामी के डर से वह चुप रही। युवती की फरवरी माह में उसके जाति के युवक से शादी तय होने के बाद आरोपी अपने साथी शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी और राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर उस पर दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है, कि आरोपी जबरन हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने को कह रहा है। साथ ही उसकी निजी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने और हिंदू समाज में अश्लील चिट्ठियां बांटने की धमकी दी जा रही है। जब धमकी नहीं मानी तो मेरी होने वाली ससुराल जाकर आमिर जैदी, राजा उर्फ अख्तर अंसारी द्वारा ससुराल के मोहल्ले में मेरे परिवार के सदस्यों को बदनाम करने के लिए अश्लील चिड्डी बांट दी। इसके बाद मेरे होने वाले पति को मिलने बुलाया कहा कि तुम्हारी जान जा सकती है, जिससे ससुराल वाले भी डरे हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी बोले- मुख्य आरोपी हिरासत में घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा।
https://ift.tt/hB14gOa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply