शनिवार को मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सर्किट हाउस में बजट को लेकर चर्चा करते हुए पत्रकार वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने UGC, स्वास्थ्य सेवा और अन्य मुद्दों को लेकर भी उन्होंने कहा कि ऐसा बजट पहली बार ही आया है जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। विकसित भारत की दिखी झलक कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पहले जो बजट आते थे उनमें दिखता था कि कहां क्या सस्ता महंगा या कम ज्यादा हुआ है लेकिन इस बार पहली बार ऐसा बजट आया है जिसमें विकसित भारत की झलक दिखाई दी है। इसके साथ ही आने वाले समय में किसा रफ्तार से देश में विकास होने जा रहा है, बजट ने इसका भी प्रमाण दिया है। सामान्य जाति के छात्रों के हित में रहेगा फैसला उन्होंने UGC को लेकर कहा कि अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं, हालांकि माननीय न्यायलय से से इसमें अभी निर्णय लिया जाएगा। जहां तक सरकार की बात है , उसमें मोदी सरकार कभी भी सामान्य जाति के किसी छात्र के प्रति गलत करना तो दूर सोच भी नहीं सकती है। चुनावी वादा नहीं विकास का आधार है बजट कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पहले की सरकार बजट को चुनाव में इस्तेमाल करती थी, बड़े- बड़े दावे चुनाव के समय किए जाते थे लेकिन आज हमारा जो बजट है वह हमारे देश के विकास के आधार को तय करने वाला बजट है।
https://ift.tt/MG70k3V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply