DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पहली पत्नी की हत्या में जेल…दूसरी पत्नी का भी मर्डर:एक महीने पहले जलाना चाहा, FIR हुई तो समझौता किया, कानपुर में लाश छोड़कर भागा

पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल से आने के बाद युवक ने दूसरी शादी की। उसके एक साल बाद ही दूसरी पत्नी की भी हत्या कर फरार हो गया। दूसरी पत्नी का खून से लथपथ शव मिला है। एक महिना पहले भी दोनों के बीच अनबन हुई थी। तब भी पति ने पत्नी को जलाने की कोशिश की थी। उसकी एफआईआर दर्ज है। घटना के बाद पति और उसकी मां घर छोड़ गए थे। दोनों के बीच मनमुटाव 6 महीने पहले से ही शुरू हो गया था। पति पर एफआईआर दर्ज करने के बाद महिला अपने छोटे भाई के घर में रह रही थी। पांच दिन पहले मंगलवार को पति ने पत्नी से समझौता कर लिया। उसे अपने साथ ले गया। शुक्रवार को उसी महिला के भाई ने उसे फोन किया तो बंद मिला। घर पहुंचा तो बाहर से ताला लगा था। आशंका में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में घुसी। पहली मंजिल के एक कमरे में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। यह पूरा मामला गोविंद नगर थाना के गुजैनी एफ ब्लॉक का है।
यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…
गुजैनी एफ ब्लॉक की कॉलोनी में रहने वाला संजय कुमार गड़रियन पुरवा की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी एक साल पहले 18 दिसंबर 2024 को रेऊना थाना क्षेत्र के अकबरपुर की रहने वाली रोशनी देवी (25) से हुई है। शादी के बाद संजय अपने परिवार के साथ गुजैनी में ही रहता था।

रोशनी के भाई राहुल ने बताया कि बताया कि उसके जीजा संजय की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी 14 साल पहले हुई थी। उससे 12 साल की एक बेटी भी है। उसकी पहली पत्नी की 31 जुलाई 2023 को संदिग्ध मौत हो गई थी। उसी के आरोप में संजय जेल भी गया था। एक साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया। पिछले साल परिवार के जानकारों की मध्यस्था के बाद संजय ने दूसरी शादी की इच्छा जताई। इसी के तहत दोनों परिवार की रजामंदी से उसकी बहन से उसकी दूसरी शादी हुई। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच छोटी–छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा था, जिस पर परिजनों ने कई बार समझौता भी कराया था। पिछले महीने 21 नवंबर को झगड़ा होने के बाद संजय ने बहन को जलाकर मारने का प्रयास किया था। इस पर संजय व उसकी मां इंदिरा देवी के खिलाफ गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। संजय घर में ताला लगाकर निकला, पत्नी रोशनी नहीं दिखी राहुल के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद संजय अपनी 12 साल की बेटी और मां को लेकर अलग रह रहा था और वह, बहन रोशनी के साथ रह रहा था। बताया कि मंगलवार को संजय घर आया। अपनी गलतियों को मानते हुए, आगे ऐसा कुछ नहीं करने का भरोसा देकर बहन से समझौता कर लिया। राहुल ने बताया कि जाते समय उसने अपनी बहन को अपना मोबाइल दे दिया था। गुरुवार को वाटर सप्लाई न होने पर वह बहन के घर पानी देने गया था। शुक्रवार को वह घर पहुंचा तो घर में ताला लगा था। बहन को फोन मिलाया जो स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार दोपहर राहुल ने दोबारा बहन के घर पहुंच कर पड़ोसियों से जानकारी की, तो उन्होंने बताया कि संजय को उन्होंने ताला बंद कर जाते देखा था, लेकिन रोशनी नहीं दिखी। कमरे में शव मिला, पास ही खून लगा तवा और बेलन था अनहोनी की आशंका पर राहुल ने घटना की जानकारी गोविंद नगर पुलिस को दी। सूचना पर गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ताला तोड़ घर में घुसे तो पहली मंजिल स्थित कमरे में रोशनी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। चेहरे पर घाव थे, पास ही पड़े तवा और बेलन पर खून के निशान थे। हत्या की जानकारी पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए। डीसीपी साउथ ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। —————– ये भी पढ़ें- PCS अफसर के बेटा-बेटी, सास समेत 4 की मौत:कमरे में अंगीठी जलाकर सोए, वाराणसी से छुट्टियां मनाने बिहार गए थे वाराणसी के PCS अफसर के मासूम बेटे, बेटी, सास और साढ़ू के बच्चे की मौत हो गई। उनकी पत्नी और साले-साली की हालत गंभीर है। अफसर की पत्नी छुट्टियां मनाने बच्चों के साथ बिहार के छपरा गई थीं। ठंड से बचने के लिए परिवार शुक्रवार रात अंगीठी जलाकर सो रहा था। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/MslnNB7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *