DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पश्चिमी हवाओं से अयोध्या में मौसम का मिजाज बदला:छाया घना कोहरा, रात के तापमान में गिरावट, दो दिन बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी हवाओं के असर से अयोध्या में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया है। इससे ठिठुरन भरी ठंड में भी इजाफा देखने को मिला है। रात के तापमान में भारी गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहने की संभावना है। कोहरे के चलते अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट आने वाली कई ट्रेनें देरी से आज जा रही है। दिन में सूर्य निकलने के बाद हवाओं का प्रभाव कुछ कमजोर पड़ जाता है, लेकिन सूर्यास्त के बाद पश्चिमी हवाएं अधिक प्रभावी हो जाती हैं। बीते चार दिनों में बादलों की आवाजाही के कारण न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखा गया है। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में महसूस हो रहा है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है। दो दिन ठंड में इजाफा होने के आसार पिछले दो दिनों से जहां रात होते ही घना कोहरा छा जाता था और सुबह करीब 10 बजे के बाद छंटता था, वहीं बुधवार को लोगों को कोहरे से कुछ राहत मिली। दृश्यता में सुधार होने से आम जनजीवन भी अपेक्षाकृत सामान्य रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने मौसम वेधशाला के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। हवा की गति 1.2 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण-पश्चिम दिशा से दर्ज की गई, जबकि वर्षा शून्य रही। डॉ. मिश्रा के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलती रहेगी।


https://ift.tt/l0fasEh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *