DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पलिया से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:लखीमपुर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार

लखीमपुर के मझगईं थाना क्षेत्र के जानकी नगर फार्म निवासी गुरमीत सिंह मिस्त्री के 19 वर्षीय बेटे संदीप सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना नौगवां धर्मकांटा के पास हुई, जब संदीप पलिया से वापस अपने घर लौट रहा था। संदीप सिंह पलिया मोबाइल खरीदने गया था। मोबाइल न मिलने पर वह अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। नौगवां के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे संदीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायल संदीप को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पलिया ले जाया जा रहा था। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिवार में दुख का माहौल छा गया। पिता गुरमीत सिंह और मां का बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।


https://ift.tt/2cGSK5h

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *