पलवल जिले में चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान बरेली जिले के मुहम्मद जखीरा गांव निवासी जावेद खान से हुई थी। 11 जुलाई 2025 की शाम जब वह घर पर अकेली थी, तब जावेद खान उसके घर में घुस आया और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वीडियो बनाकर दी धमकी पीड़िता ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बना ली और धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा और उसे जान से मार देगा। डर के कारण पीड़िता ने लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया केस चांदहट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जावेद खान के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/1NwrsH2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply