DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

परिजनों ने कार्रवाई की मांग पर अंतिम संस्कार रोका:चार घंटे बाद माने, पीएसी तैनात, बदायूं पुलिस की दबिश में बुजुर्ग की हुई थी मौत

संभल में बदायूं पुलिस की दबिश के दौरान एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों के विरोध के बाद गुरुवार को पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में चार घंटे की मशक्कत के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव की है। मृतक हरचरण दास (55 वर्षीय) पुत्र जागरण सिंह वाल्मीकि हयातनगर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के निवासी थे। घटना मंगलवार शाम 8 बजे हुई थी। पुलिस की यह दबिश मृतक के बेटे सुशील से जुड़े एक मामले में थी। सुशील अपनी बहन की ननद को भगाकर ले गया था और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ससुराल में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, लड़की पहले भी दो बार भाग चुकी थी और हर बार उसे उसके भाइयों को सौंप दिया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस दबिश के दौरान उनके पिता हरचरण दास की मारपीट में मौत हो गई। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पहले अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा। गुरुवार शाम 3 बजे हयातनगर और कैलादेवी थाना पुलिस के साथ पीएसी की मौजूदगी में परिवार के लोगों ने पुलिस के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार किया। गांव में स्थिति पर नजर रखने के लिए एलआईयू के कर्मियों को भी तैनात किया गया था। घटना की सूचना मिलने पर जन क्रांति मोर्चा के अमरजीत एडवोकेट अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में बुजुर्ग की मौत हुई है और उनका संगठन पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देगा। आपको बता दें कि जनपद बदायूं की थाना बिसौली पुलिस दबिश देने के लिए पहुंची, इसी बीच पुलिस को देखकर ग्रामीण भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो धक्का लगने से ग्रामीण जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण की मौत होने के बाद बदायूं पुलिस वहां से भाग निकली। रात करीब 09:30 बजे घटना की जानकारी थाना कैलादेवी पुलिस को मिली। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा पपुलिस बल के साथ गांव पहुंचे मृतक ग्रामीण के शव को कब्जे में लिया।


https://ift.tt/80O73Fi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *