DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पनकी में पति ने पत्नी को जबरन डाई पिलाई:बच्चों को कमरे में बंद कर पीटा, महिला की हालत गंभीर

कानपुर के पनकी में पत्नी से विवाद के बाद सनकी पति ने बच्चों को अलग कमरे में बंद कर पहले पत्नी को जमकर पीटा। उसके बाद जबरन उसे डाई पिला दी। मौके से भाग निकला। किसी तरह बाहर आए बच्चों ने पड़ोसियों सहित घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया पति पत्नी में अक्सर होता है विवाद पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी धनीराम प्राइवेट कर्मी है, परिवार में पत्नी रितु बेटी नैना बेटा नयन व ऋषभ है। बेटी नयना ने बताया की पापा अक्सर शराब के नशे में आकर मम्मी से झगड़ा करते हैं और मारते पीटते है। जब वह लोग बचाने के लिए जाते हैं तो उन्हें भी मारते पीटते हैं। शनिवार को दोपहर में पापा शराब के नशे में घर आए तो मम्मी ने इसका विरोध किया तो वह उन्हें मारने लगे। इसके बाद भाई-बहन सब मिलकर मम्मी को बचाने लगे तो उन्हें भी पीटा और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पापा दुकान से डाई का पैकेट खरीद लाए और मम्मी को पानी में घोलकर जबरन पिला दिया। जब मम्मी की हालत बिगड़ी तो वह भाग निकले। इसके बाद किसी तरह वह कमरे से बाहर आए और पड़ोसियों को घटना की जानकारी देते हुए 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पनकी थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और महिला को तत्काल पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी है। थाना प्रभारी बोले- थाना प्रभारी पनकी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया की पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पति ने जबरन डाई पिला दी। महिला को भर्ती कराया गया है अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/c6A9s7l

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *