शहर की कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का बोझ करने के लिए पनकीधाम रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। पनकी धाम रेलवे स्टेशन और माल गोदाम में लाइन बढ़ाने का कार्य स्वीकृत होने के बाद शुरू हो गया है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) की गतिशक्ति यूनिट पर यह कार्य कराएगी। पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर चार लाइन होने से ट्रेनों का आवागमन अधिक हो सकेगा। माल गोदाम से अधिक मालगाड़ी की आवा- जाही भी हो सकेगी। जिससे रेलवे को राजस्व में फायदा मिलेगा। रेल प्रबंधक आने के बाद शुरू हुई कवायद पिछले साल मंडल रेलवे प्रबंधक रजनीश अग्रवाल शहर में आए थे। उन्होंने पनकी धाम स्टेशन और माल गोदाम का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने यहां पनकी धाम स्टेशन अपर रेलवे लाइनें बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके बाद ही उत्तर मध्य रेलवे ने इस स्टेशन पर कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे की गति शक्ति यूनिट ये कार्य कर रही है। इसके तहत भावपुर से पनकी होते हुए जीएमसीआर तक चौथी रेलवे लाइन डाली जा रही है। इससे पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें शिफ्ट करने में आसानी होगी। पनकी धाम से बड़ेगा रेलवे का राजस्व इसके अलावा पनकी स्थित माल गोदाम में भी तीन लाइन और बढ़ाई जा रही है। जिससे अधिक मालगाड़ियां आ सकेंगी और लोडिंग अनलोडिंग आसानी से हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस साल तक नई रेलवे लाइनों की सौगात मिल जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया प्रयास है की नई लाइन बिछाने का कर जल्द पूरा किया जाएगा। 23 करोड़ से हो रहा स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पनकी धाम स्टेशन का पुनर्विकास 23 करोड रुपए से किया जा रहा है। यह काम लगभग पूरा चुका है। अब सिर्फ लोकार्पण का इंतजार है। लोकार्पण के बाद यहां 30 ट्रेनों को ठहराव होने की संभावना है।। इससे पनकी से जाने वाले अधिकांश यात्रियों को गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। जिससे सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों का बोझ कम हो जाएगा।
https://ift.tt/GPhIuba
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply