लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी ने युवक की हत्या कर दी। शनिवार देर रात रोज की तरह मिलने पहुंचा था। तभी पति का आंख खुल गई और दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद प्रेमी ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर युवक को मार डाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक की पत्नी, उसके प्रेमी और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के भदेसरमऊ के रहने वाले शिव प्रकाश पारा क्षेत्र के पूर्वीदीन खेड़ा में पत्नी के साथ रहते थे। शिव प्रकाश की पत्नी सविता का पड़ोसी सतीश से अवैध संबंध हैं। सतीश अक्सर सविता से मिलने उसके घर आता था, जिसकी जानकारी उसकी बहन कविता को थी। शनिवार रात भी सतीश मिलने पहुंचा, तभी शिव प्रकाश का आंख खुल गई और सतीश पकड़ा गया। दोनों के बीच विवाद हुआ। उसकी पत्नी और सतीश ने मिलकर शिव प्रकाश की हत्या कर दी। शिव प्रकाश से 10 साल पहले लव मैरिज की शिव प्रकाश के पिता शिवदीन ने बताया कि शिव प्रकाश लखनऊ में मजदूरी करता था। करीब 10 साल पहले उसकी मुलाकात सविता से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया और दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दो बेटे नितेश और रौनक का जन्म हुआ। शिव प्रकाश और सविता कभी कभार गांव आते थे। दो चार दिन रुककर वापस आ जाते थे। इधर कुछ सालों से बेटा शिव प्रकाश बहू सविता की हरकत से परेशान रहने लगा था। डेढ़ साल पहले ऑटो चलाने वाले सतीश से संपर्क हुआ पिता शिवदीन ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बहू का घर के पास रहने वाले सतीश से संपर्क हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। सतीश अक्सर मिलने जुलने लगा। इस बात जानकारी बेटे को हुई तो उसने विरोध किया। इस दौरान कई बार सतीश को समझाया लेकिन वो नहीं माना। इस वजह से कई बार थाना पुलिस भी हुआ। पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। चार दिन पहले दोनों बेटों को गांव पर छोड़ा बहू सविता चार दिन पहले गांव आई थी। वहां पर अपने दोनों बच्चों को छोड़कर चली गई। बहू ने पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया है। अगर बच्चे साथ में रहते तो गवाह बन जाते। इसकी वजह से पहले बच्चों को छोड़ दिया। सतीश बहू से मिलने अक्सर घर आता था। घर में आने के लिए बहू की बहन कविता मदद करती थी। शनिवार को सतीश घर पर पहुंचा तभी बेटे की आंख खुल गई तो विवाद हो गया। फिर अपने प्रेमी से हत्या करवा दी। वहीं पिता शिवदीन का कहना है अगर पुलिस ने अगर इसके पहले संज्ञान लेकर कार्रवाई की होती तो ऐसी घटना नहीं होती। लेकिन पुलिस ने हर बार मामले को गंभीरता से न लेकर रफा दफा कर दिया।
https://ift.tt/MHpZK43
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply