मैनपुरी में पत्नी के मरने के बाद मूर्ति बन जाने का दावा करने वाला पति अब खुद बेटे सहित गायब है। वहीं, पत्नी वापस आ चुकी है। शनिवार को यादव नगर के रहने वाले संजय यादव ने दावा किया था कि उनकी पत्नी की शुक्रवार की रात मौत हो गई। इसके बाद वो पत्थर की मूर्ति में बदल गई। इस दावे के बाद उसके घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई। संजय ने यह भी दावा किया था कि उसकी पत्नी 5 साल में पांच बार मरकर जिंदा हो चुकी है। वह 4 फरवरी से 4 दिन पहले मर जाती है। इसके बाद वो फिर वापस आ जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटवाई और संजय को चेतावनी दी कि वो किसी भी तरह का अंधविश्वास ना फैलाए। घटना के अगले ही दिन संजय की पत्नी मिथलेश देवी वापस लौट आई। पहले जानिए पति ने क्या दावा किया था… शनिवार रात संजीव यादव उर्फ संजय ने दावा किया था कि उसकी पत्नी मिथलेश देवी की मृत्यु हो गई है। वह घर के मंदिर में पत्थर की मूर्ति बन गई है। इस खबर के फैलते ही हजारों लोग दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह दी। पति और बेटा दोनों हुए गायब
अगले दिन रविवार को मिथलेश देवी अपने ही घर के अंदर जीवित हालत में मिलीं। हालांकि, महिला के मिलने के साथ ही उसके पति संजीव और बेटा नितिन रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। पति के दावों के मिथलेश ने बताया झूठा
अपने घर में मिली मिथलेश देवी ने दावा किया है कि उनके अंदर देवी की शक्ति आती है। उन्होंने बताया कि वह घर के मंदिर में ध्यान कर रही थीं, इसलिए किसी को दिखाई नहीं दीं। उन्होंने पत्थर की मूर्ति बनने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि मूर्ति पहले से बनी हुई थी, जिसे उन्होंने खुद बनाया था। मिथलेश ने यह भी दावा किया कि वह पिछले पांच सालों से भोजन नहीं करती और केवल पानी पीती है। मिथलेश के घर के बाहर पुलिस तैनात
इस घटना से इलाके में फिर से चर्चाएं तेज हो गईं और बड़ी संख्या में लोग दोबारा महिला के घर पहुंचने लगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है। महिला के पति संजय और बेटे नितिन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय महिला बोली- ये महिला ढोंगी है, इसे जेल भेजो इन दावों को लेकर एक स्थानीय महिला ने कहा- वह कोई मूर्ति नहीं है। वह एक ढोंगी महिला है। इस औरत की इन हरकतों से समाज पर बुरा असर पड़ता है। इसको जेल भेजना चाहिए। यह हर बार ऐसे ही करती है। कभी मर जाती है, कभी जिंदा हो जाती है, कभी गायब हो जाती है। यह अपने गांव हीरापुर से मकान बेचकर यहां आई है। जमीन लेने के बाद इसको प्रधानमंत्री योजना के तहत इसको आवास मिल गया। यहां पर वह लोग आते हैं जो अंधविश्वास करते हैं। जिनको जानकारी नहीं है। अब इसका पति और बेटा गायब हो गया। आखिर क्यों गायब हो गया। यह देवी के रूप में लोगों को ठगती है। मूर्ति बनने का जो दावा किया जा रहा था। वह सब झूठ है। इसको छुपा दिया गया था और मूर्ति बनाकर खड़ी कर दी गई थी। अब यह अचानक से कहीं से आ गई। अब इसका पति और लड़का गायब है।इसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी का कहना है कि पत्थर की मूर्ति बन जाना यह सब भ्रामकता है। फिलहाल, हिदायत दे दी गई है। पुलिस निगरानी बनाए हुए हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि भ्रामकता के चक्कर में ना पड़े।
https://ift.tt/Ary0ako
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply